मुख्य सचिव
श्री संजय गुप्ता, 1988 बैच के आई ए एस अधिकारी हैं। उन्होंने 25 अगस्त, 1988 से अब तक भारतीय प्रशासनिक सेवा में 37 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त किया है और हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्होंने शिमला के संभागीय आयुक्त, लाहौल एवं स्पीति के उपायुक्त, प्रधान सचिव (शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, परिवहन एवं मत्स्य पालन), अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, वन), प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश बिक्री कर न्यायाधिकरण के अध्यक्ष, वित्त आयुक्त (अपील) के रूप में कार्य किया है। अब 01.10.2025 को हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया।